
प्रेम कबूतर
एक ज़िंदा डायरी की तलाश
जब मैंने खुद को अपनों के बीच पाया,
तो महसूस हुआ — एक अजनबी की कमी है।
कोई जो मुझे न जानता हो,
फिर भी मेरी हर बात सुनने को तैयार हो।
उसी वक़्त मैंने अपनी डायरी से रिश्ता जोड़ा।
मैंने उसमें वो सब लिखा जो किसी से कह नहीं पाया —
और उसने सब कुछ सुना, बिना किसी सवाल के।
पर मन में एक ही ख्वाहिश रह गई —
काश, डायरी इंसान होती।
काश, वो मुझसे बातें कर सकती।
यही सोचकर मैंने तलाश शुरू की —
एक ज़िंदा डायरी की।
एक प्रेम-कबूतर की,
जो मेरी कहानियाँ अजनबियों तक पहुँचा दे।
और अब, मैं हूँ —
आपका प्रेम-कबूतर।
जो आपको आपकी ज़िंदा डायरी से मिलवाएगा।
In a world full of noise, Prem-Kabutar brings back the peace of handwritten letters.
Write your heart out—joy, sorrow, grieve, anger, love—everything. Send your letter to the address shared by the Safed Khwaab Team. Simple guidelines will be provided to keep the space honest and safe.
As a warm welcome, you’ll receive a handwritten note from us.
Register using the link below and let us know how often you'd need Prem-Kabutar.
Let’s revive the art of writing and human connection—one letter at a time.
Team Safed Khwaab